Visitors have accessed this post 1156 times.

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 का रिजल्ट आज 2:00 बजे घोषित कर दिया गया ।जिसमें श्री संकट मोचन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस वार भी बाजी मारी। विद्यालय में प्रथम स्थान रेशमी और श्वेता शर्मा ने संयुक्त रूप से 88% अंक प्राप्त किए, द्वितीय स्थान मुस्कान शर्मा जिन्होंने 86 परसेंट अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान पल्लवी शर्मा जिन्होंने 80% अंक प्राप्त किए जहां उत्तीर्ण का प्रतिशत मे भी छात्राएं अव्वल रही। वहीं छात्राओं का रिजल्ट 96% तथा छात्रों का रिजल्ट 86 परसेंट रहा। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई तथा असफल विद्यार्थी धैर्य रखें और आगे अपनी तैयारी रखें निराश होने की कोई बात नहीं है।