Visitors have accessed this post 217 times.

सिकंदराराऊ : व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल का गठन सर्व सम्मति से हुआ। नगर के सभ्रांत एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की एक बैठक का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद के मथुरा विभाग अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें उनके साथ गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह जिला मंत्री, सचिन अग्रवाल हाथरस अध्य्क्ष , दिलीप चित्तोरिया मंत्री हाथरस उपस्थिति थे। जिनकी देखरेख में विश्व हिन्दू परिषद के उद्देश्यों एवं आवश्यकता पर अपने विचार रखे एवं सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष पद पर बबलू सिसोदिया, उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, आदित्य सिंह व किशोर शर्मा,एवं मंत्री पद पर भानु प्रताप सक्सेना, सहमंत्री पद पर लोकेंद्र शर्मा, मात्र शक्ति संयोजिका श्रीमती मिथलेश चौहान, समरसता प्रमुख अवदेश उपाध्याय, धर्म प्रचार प्रमुख संजय परमार, सत्संग प्रमुख चेतन शर्मा, गोरक्ष प्रमुख योगेश कुमार, सेवा प्रमुख नवरत्न वार्ष्णेय, सह सेवा प्रमुख अनिल प्रताप, मठ मंदिर प्रमुख शिरोमणि वार्ष्णेय, धर्माचार प्रमुख दीपक सक्सेना, मीडिया प्रमुख पवन वार्ष्णेय, बजरंग दल संयोजक अन्नू सैनी, सह संयोजक कृष्ण वीर सिंह, विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक सक्सेना, कॉलेज प्रमुख हर्ष वर्मा, अखाड़ा प्रमुख अमन महाजन, सुरक्षा प्रमुख राजा ठाकुर, गो सेवा प्रमुख अमर सिंह यादव, मिलन प्रमुख हर्षित भारद्वाज, मिलन केंद्र प्रमुख युग वार्ष्णेय का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। कार्यक्रम के अंत ईश वंदना हुई एवं सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं अतिथियों का अभिनंदन किया गया ।

vinay