Visitors have accessed this post 768 times.

सिकंदराराऊ एवं कासगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटा हुआ मिला । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार की सुबह सिकंदराराऊ से कासगंज की ओर कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव कटी हुई हालत में मिला । इसकी जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचनामा भरकर सबको पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है।

vinay

यह भी देखें :-