Visitors have accessed this post 1232 times.
सासनी : गुरुकुल महाविद्यालय हाथरस में वृक्षा रोपण कार्यक्रम रोटरी क्लब हाथरस द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथिभारतीय जनता पार्टी सदर विधायका अंजुला सिंह माहौर एवं जिलाध्यक्ष गौरव आर्य रहे। रोटरी क्लब सदस्यों के साथ कटहल, नीबू, बिभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। महाविधालय की छात्राओं द्वारा वृक्षरोपण से संबंधित बिभिन्न कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की मुख्या ष्ठात्री डॉ विद्या अलंकार ने सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस मोके पर मनोज कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार भार्गव,श्रीकृष्ण अरोरा, राजकुमार खेतान,रोटेरियन एम एस अग्रवाल, राजीव गोयल,श्याममुरारी माहेश्वरी,मुकेश आंधीवाल, अशोक वार्ष्णेय, मौजूद रहे।

INPUT- DEV PRAKASH









