Visitors have accessed this post 236 times.

ग्राम पंचायत इसौली में खेतो पर एक बेसहारा निराश्रिय गाय को मृत पाया गया। मृत गौवंश की खबर शकरौली थाना अंतर्गत जरानी पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह को ग्राम पंचायत इसौली के प्रधान पति राजबीर सिंह द्वारा सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह ने मृत गौवंश की जानकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी ठाकुर सूर्यप्रताप सिंह उर्फ़ सूरज ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सूर्य प्रताप सिंह सूरज ठाकुर ने तत्काल मौके पर जेसीबी भिजवा कर वैदिक धर्म के अनुसार हिन्दू धर्म के हिसाब से पूरी रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया है। इस विशेष मौके पर
राजबीर सिंह कोहली प्रधान पति ग्राम पंचायत इसौली, जरानी कलां पुलिस चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह,कॉन्स्टेबल अजय यादव, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, हर्ष कुमार के साथ शिवभक्त गप्पू ठाकुर जिनावली, कुलदीप ठाकुर, राजा ठाकुर, रुसी ठाकुर,शिवम् शुक्ला, खेमकरण, प्रमोद, मंगल, मोनू, आदि गौरक्षकों के साथ अन्य कई शिवभक्त मौजूद रहे।