Visitors have accessed this post 827 times.

हाथरस के बागला जिला चिकित्सालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कोविड-19 से बचाव हेतु मुख्यमंत्री आरोग्य मुफ्त प्रिकॉशन डोज बूस्टर डोज का भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सूर्यकांत, एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय नरेश गोयल भी मौजूद थे, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्यालय जाकर भी वार्ता की गई और यह कहा गया कि यह अभियान निरंतर चलना चाहिए, हम लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करेंगे, आप भी लोगों को अधिक से अधिक जागरूक कीजिए बूस्टर डोज अभियान में साथ रहने वालों में भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हरीश सेंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक आदि उपस्थित थे ।