Visitors have accessed this post 941 times.

सिकंदराराऊ : गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी व महापौर आशा शर्मा के पति केके शर्मा का सिकंदराराऊ आगमन पर पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा के मोहल्ला बारहसैनी स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। श्री परशुराम सेना, श्री बांके बिहारी युवा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा केके शर्मा का पटका उड़ा कर व पगड़ी पहनाकर राधा कृष्ण युगल सरकार की तस्वीर भेंटकर जोशीला स्वागत किया गया।
स्वागत सम्मान से अभिभूत श्री शर्मा जी ने कहा सिकंदराराऊ मेरी जन्म एवं कर्म स्थली है। मैं यहां के छोटे से ग्राम अख्तियारपुर की माटी में जन्मा हूं। गाजियाबाद में मैंने अपने जीवन की शुरुआत की। वहां की मल्टीनैशनल कंपनी श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर जैसे प्रतिष्ठित गौरवशाली पद पर रहते हुए अपने क्षेत्र के अनेक बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने का काम किया। आज मैं जो कुछ भी हूं जनता जनार्दन के आशीर्वाद पीड़ित ,शोषित, गरीबों की सेवा का फल है। आपके गांव की बहू गाजियाबाद की प्रथम नागरिक महापौर जैसे पद पर आसीन हैं। आज भी मैं चौकीदार बनकर समाज सेवा, दीन दुखियों की सेवा और सर्वोपरि मानता हूं। यही सच्ची ईश्वर की आराधना परमार्थ सेवा है।
स्वागत करने वालों में लक्ष्मण स्वरूप शर्मा , अशोक उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, सनी भारद्वाज , राजीव चतुर्वेदी, सजल पंडित , पारस शर्मा, दीपांशु पंडित, हर्षित भारद्वाज, प्रकाश कश्यप , जयपाल सिंह यादव आदि लोग उपस्थित थे।

vinay