Visitors have accessed this post 245 times.

सिकंदराराऊ : केंद्रीय राज्य मंत्री उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार बी. एल. वर्मा ने विकास खंड सिकंदराराऊ के अगसौली वाजिदपुर मार्ग पर परम पूज्यनीय स्व. श्री कल्याण सिंह (बाबू जी) स्मृति द्वार का भूमि पूजन, मंत्रोंच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक कर शिलान्यास किया।
मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वर्मा जी ने उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है वह बाबूजी की देन है। जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना देखा और तभी मंदिर की शिला रखी। आज उनके देखें गए सपने को उत्तर प्रदेश सरकार ने साकार करते हुए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही है। जोकि बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जबसे हमारी सरकार केंद्र में आई है तब से लगातार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार लगातार उद्योगों को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने जैसी योजनाओं के माध्यम से लगातार विकास किया जा रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि मा. बाबूजी प्रतिभा के धनी थे। वे हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे।
जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने मा. मंत्री जी को बुके देकर स्वागत किया। साथ ही साथ मंच पर उपस्थित मा. विधायकगणों, जिलाध्यक्ष, अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत बुके भेंटकर किया गया।
शिलान्यास के दौरान मा. विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मा. विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ अंकुर वर्मा, हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, बृजेश चौहान , जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, विपिन वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, हसायन मंडल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, अजय जादौन, लोकेश प्रधान, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, नीरज वैश्य, अभिषेक वार्ष्णेय , राजेन्द्र सूफी , अनिल पुंढीर , रामदास वाल्मीक , अमन गुप्ता , गुंजन जादौन आदि उपस्थित रहे।

vinay