Visitors have accessed this post 1119 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर में स्वर्ण आभूषण ले कर भाग रहे तांत्रिक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया ।
क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में एक व्यक्ति का पुत्र काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हो गई। तांत्रिक ने कहा कि वह उसके पुत्र की बीमारी को पूरी तरह से ठीक कर देगा। मंगलवार को दोपहर के समय तांत्रिक गांव आलमपुर में उक्त व्यक्ति के घर इलाज करने के लिए पहुंचा और परिवारी जनों को अपनी बातों में फंसा कर उसने घर के सभी आभूषण मंगवा लिए और चकमा देकर स्वर्ण आभूषण लेकर वहां से भागने लगा तो उसे भागते देख पीड़ित को माजरा समझते देर नहीं लगी और उसने शोर मचा दिया। जिससे गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों की भीड़ ने पकड़कर तांत्रिक की धुनाई कर दी और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पीआरवी तथा वाजीदपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ कर रही है।










