Visitors have accessed this post 187 times.

सिकंदराराऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रेशम पाल सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री के जीवन पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उन्होंने वहां पर लोगों को संबोधित भी किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन आज पूरा विश्व मना रहा है। वह भारत माता के सच्चे सपूत भी हैं, जैसा इस प्रदर्शनी का शीर्षक भी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार हैं। उनके नेतृत्व में बीते गत आठ वर्षों में जनता ने जिस नए भारत की शिल्प रचना होते हुए देखी है, उससे वह इस निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है कि पीएम मोदी ही सच्चे अर्थों में सभी की जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब और भारतीयता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत छवि बनाई है। उन्हें साहसिक एवं दूरगामी फैसले लेने के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं जिसका परिणाम यह है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में दिखाई पड़ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, विपिन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, आरती त्रिवेदी, अजय जादौन, जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, प्रवीण वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेशम पाल सिंह ,सभासद नितिन पुंडीर, लोकेश जादौन, मुकुल गुप्ता, जयपाल सिंह, सूरज वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, राजेंद्र सूफी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

vinay

यह भी देखें :-