Visitors have accessed this post 613 times.
पुरदिलनगर : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कस्बे में स्थित महेश्वरी धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें प्रधानमंत्री के चित्र के सम्मुख केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री जी के जीवन से जुड़ी हई व उनके विकास कार्यों से जुड़ी हुई सभी छाया चित्रों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी तीन दिन लगेगी इसकी जानकारी प्रदर्शनी के संयोजक सुरेश चन्द्र आर्य ने दी ।
इस अवसर पर सुरेश चन्द्र आर्य, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित, राजवीर कुशवाह, सुनील गुप्ता, संजीव शर्मा, हरीश गोयल, शशी शर्मा, डी सी गुप्ता, संजय शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
यह भी देखें :-









