Visitors have accessed this post 707 times.

कानपुर:  आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति एवं क्रिस्टा आईवीफ़ के द्वारा कर्रही बंबा रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भारत में बांझपन एवं मधुमेह पर जागरुकता कार्यशाला का अयोजन किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर एवं रंजना शुक्ला कृष्णा आईवीएफ चंदन मिश्रा एवं संस्था की संस्थापिका रीतिका गुप्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें 101 आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुओं का सम्मान किया गया। क्रिस्टा आईवीएफ और रेडक्लिफ के मैनेजर चंदन मिश्रा एवं आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमित गुप्ता एवं डॉक्टर संगीता आहूजा की उपस्थिति में सभी महिलाओं को बांझपन एवं मधुमेह की बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। संस्था की प्रेसिडेंट रीतिका गुप्ता द्वारा सभी महिलाओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी महिलाएं और आशा बहुओं एवं समाज सेवी महिलाओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश दीक्षित, विनीता गुप्ता, प्रियंका शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी, जया कश्यप, अमित कुमार गुप्ता, चंदन मिश्रा, रितिका गुप्ता, अथर्व गुप्ता, अंशिका गुप्ता, अनामिका दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहे।

INPUT- BUERO REPORT

यह भी देखें :-