Visitors have accessed this post 416 times.

सिकन्दराराऊ : श्री रामकथा के शुभारंभ के मौके पर कासगंज मार्ग स्थित ममता फार्म हाउस से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली जब निकली तो नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा पर नगर में कई जगह पुष्प वर्षा की गई।
स्थित सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर में रामचरित मानस के पूजन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। बैंडबाजों की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए। कलश यात्रा कथा पंडाल में ममता फार्म हाउस पहुंची, जहां समापन किया गया।
श्रीराम कथा में अयोध्या से पधारे आचार्य सतगुरु शरण महाराज ने कहा कि रामचरित मानस जीवन को सही दिशा देती है। इससे व्यक्ति की दशा बदल जाती है। रामचरित मानस को जीवन में धारण करने से व्यक्ति के अभिमान का नाश होता है। व्यक्ति को अभिमान रहित होकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए।
कलश यात्रा में बनवारी लाल दीक्षित, रामकिशन दीक्षित, आकाश दीक्षित, जोगिंदर दीक्षित, अशोक दीक्षित, निशांत चौहान , विशाल राज चौहान, दुर्वेश पचौरी, अशोक उपाध्याय, विशाल वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी , आरती त्रिवेदी , कमलेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, चेतन शर्मा, रिंकू शर्मा, अरुण दीक्षित, हर्ष पाठक, कन्हैया पचौरी आदि प्रमुख थे।

vinay

यह भी देखें :-