Visitors have accessed this post 438 times.

सिकंदराराऊ : नगर के जीटी रोड पर नगर पालिका ने लाखों रुपए का लोगों को चलने के लिए फुटपाथ बनाया गया। दुकानदारों के द्वारा फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया ।
अधिशासी अधिकारी श्री चंद ने बताया है कि दुकानदारों ने फुटपाथ व बाजारों में अतिक्रमण कर रखा है, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही है। वहीं दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। तत्काल हटा लिया जाए अन्यथा सामान जब्त करके कानूनी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुकानदारों को एक दिन के अंदर अपनी अपनी दुकानों से अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए समय देने के बाद गुरुवार को कस्बा में बुलडोजर लेकर कोतवाली पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारी जीटी रोड व बाजारों में पहुंचेंगे और नाले को पाटने वाले तथा जीटी रोड फुटपाथ व नाली के आगे अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी।

vinay