Visitors have accessed this post 761 times.

हाथरस : लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार चौहान व सचिव प्रेमचंद्र शर्मा के नेतृत्व में गौशाला रोड स्थित सांसद जनसंवाद कार्यालय पर सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू जी को अपनी समस्याओं से संबंधित सांसद प्रतिनिधि को मा0 सांसद के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से पॉलिसी धारकों के महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान किया जाए, एलआईसी एजेंटों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दिया जाए, यदि IRDAI के प्रस्तावों को लागू किया जाता है तो राज्य के स्वामित्व वाली LICI को बहुत नुकसान होगा,पॉलिसी धारकों और एजेंटों की मदद की जाए। आदि समस्याओं का प्रमुख रूप से वर्णन किया गया है। ज्ञापन देने वालों में नीरज शर्मा, प्रवीण चौहान, प्रेमचंद शर्मा,रामकिशोर बौद्ध, संदीप कुमार, धारा सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

INPUT- BUERO REPORT

यह भी देखें :-