Visitors have accessed this post 396 times.
सासनी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० नरेंद्र कुमार और प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,योग वेलनेस सेंटर, सासनी के योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुमित कुमार सिंह द्वारा कंपोसिट विद्यालय,दरियापुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या ऊषा कुमारी द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
शिविर में योगाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।शिविर के समापन सत्र में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को योग का महत्व समझाते हुए उसे अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने पर बल दिया।इस अवसर पर नीरेश गौतम,देवेंद्र कुमार,गौरव सिंह तथा सीमा सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

INPUT-DEV PRAKASH
यह भी देखें :-









