Visitors have accessed this post 618 times.

सिकंदराराऊ : नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर नेता जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिसमें भाजपा नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत के एक महान देशभक्त और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। वह स्वदेशानुराग और जोशपूर्ण देशभक्ति के एक प्रतीक थे। हर भारतीय बच्चे को उनको और भारत की स्वतंत्रता के लिये किये गये उनके कार्यों के बारे में जरुर जानना चाहिये।
जिसमें मुख्य रुप से विपिन वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, श्रीकांत माहेश्वरी, नीरज यादव उर्फ नीरू, पवन वार्ष्णेय, अशोक कुमार, रामगोपाल गर्ग, दीपक सक्सेना, देवेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

vinay

यह भी देखें :-