Visitors have accessed this post 91 times.

हाथरस : व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया। जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान पूर्णरूपेण सहयोग रहा। 10 मार्च 2023 को कोतवाली हाथरस जंक्शन के अन्तर्गत ग्राम फरौली में एक खेत में एक महिला का शव पुलिस को मिला। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी। महिला पीले लाल रंग का छापेदार सलवार सूट एवं सफेद काले रंग की चुनरी पहनी थी। पुलिस द्वारा उक्त महिला के शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया गया। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया।
अंतिम संस्कार सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान ,प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,नंद किशोर नन्दू,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले, अंकित अग्रवाल, टेकपाल कुशवाहा, कांस्टेबल विशाल खाटियान, महिला कांस्टेबल सुप्रिया यादव आदि मौजूद थे।

vinay

यह भी देखें :-