Visitors have accessed this post 186 times.

अलीगढ़ : पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वाधान में स्थान गूलर रोड एडवोकेट सरदार मुकेश सैनी के आवास पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री जयप्रकाश लोधी की अध्यक्षता में प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मदिवस पर कार्यक्रम 29 मार्च 2023 को आयोजित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया संचालन चेतन स्वरूप राजोरिया ने किया मंच के संरक्षक सतीश नायक ने कहा कि देश की आजादी के पश्चात क्रांतिकारी महान नेताओं एवं विद्वानों के द्वारा सम्राट अशोक के स्वर्णम समग्र काल मैं लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों का विश्लेषण करते हुए राष्ट्र का सर्वोच्च प्रतीक मानकर स्थापित किया गया जिसके विषय में देश का आम नागरिक अनभिज्ञ है जिसकी देश के नागरिकों को राष्ट्र को सशक्त एवं विकासशील बनाने के लिए जानकारी देने की आवश्यकता है तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक/अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष श्री जवाहरलाल बघेल एडवोकेट में कहा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं भारत के माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम मांग पत्र जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा जिसमें गति वर्षों की भांति राष्ट्र के नाम संदेश सम्राट अशोक का जन्म दिवस चैत्र शुक्ल पक्ष अशोका अष्टमी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में देश में मनाए जाने के लिए मांग की जाएगी कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने सम्राट अशोक की जय देश में राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए के गगनभेदी नारों के साथ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री विनोद सविता सरदार मुकेश सैनी एडवोकेटआचार्य राम सिंह बघेल देवी सिंह रोहिल्ला उदयवीर सिंह नगर सरनाम सिंह विजय पाल सिंह प्रजापति चंद्रभान सिंह कश्यप सतीश सैनी डॉ कैलाश चंद्र एडवोकेट उदयवीर सिंह प्रजापति सूरजपाल सिंह राणा एडवोकेट हरेंद्र सिंह बघेल पूरणमल प्रजापति चंद्र बोस निराला जेके शर्मा वीरेंद्र सिंह पार्षद उमाशंकर राका जोहरी रामखिलाड़ी सविता मुन्ना लाल नागर महेंद्र सिंह धनगर खूबचंद राठौर श्रीनिवास सुभाष चंद्र लेक्चरर सोनू सविता अंतिम कुमार सतीश चंद्र आर्य शकील कॉल सलमानी गुड्डू सिद्दी की प्रमोद कुमार कौशल कुमार बौद्ध गोवर्धन बघेल इंद्रपाल सिंह डॉक्टर पुष्प कुमार विष्णु कुमार सौदान सिंह सविता बसंत कुमार जौहरी बीके सिंह गोपाल वर्मा आदि ने पुरजोर हाथ उठाकर समर्थन किया बैठक के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश लोधी ने अपने वक्तव्य में आज सभी वर्गों की एकजुटता एवं उत्साह पर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए राष्ट्र की उन्नति में सम्राट अशोक के राष्ट्रीय पर्व मनाए जाने की परम आवश्यकता पर बल दिया सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया
भवदीय
चेतन स्वरूप राजोरिया
महामंत्री
अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ |

INPUT- DEV PRAKASH 

यह भी देखें :-