Visitors have accessed this post 537 times.
सादाबाद : पुलिस कमिश्नर आलोक राजौरिया आईपीएस 2008 बैरकपुर पश्चिम बंगाल की पत्नी शकीर्तिका त्रिपाठी मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर पहुंची। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर का अवलोकन किया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय शिक्षा के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों की सराहना की एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा स्वयं के प्रयास से एवं सामुदायिक सहयोग से विद्यालय विकास की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित तीनों स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया। बच्चों को प्राप्त सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली एवं बच्चों का मार्गदर्शन भी किया।उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालय को देखकर उनका मन प्रसन्न हुआ और विद्यालय स्टाफ की बहुत ही सराहना की। कीर्तिका त्रिपाठी सादाबाद के मूल निवासी आलोक राजौरिया वर्तमान पुलिस कमिश्नर पश्चिम बंगाल की धर्मपत्नी है। इसलिए उनका अपने घर आना जाना रहता है। इसी क्रम में उनका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर में आना हुआ। पिछले 2 वर्ष से विद्यालय में नामांकन की स्थिति भी बेहतर बनी हुई है। विद्यालय स्थापना के बाद से इस वर्ष विद्यालय नामांकन में ढाई गुना की वृद्धि हुई है। इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, अमरीश अग्रवाल सहायक अध्यापक, शिवानी उपाध्याय सहायक अध्यापक, वर्षा राना सहायक अध्यापक, कुसुमलता शिक्षामित्र एवं दुष्यंत राजौरिया उपस्थित रहे।
![]()









