Visitors have accessed this post 940 times.

सहपऊ : क्षेत्र के गांव सिखरा स्थित टीकाराम स्मारक इण्टर कॉलेज में कॉलेज में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में कक्षा बाहर एवं कक्षा दस में तीन प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को समारोह में मुख्यरूप से पधारे ‌वेदिक गणितज्ञ देवेन्द्र सिंह यादव , कटार सिंह राणा आदि ने दुशाला ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया । कॉलेज में कक्षा बारहवीं के छात्र हिमांशु कुमार ने कॉलेज में अपने कक्षा में प्रथम , कु0 कशिश पचौरी ने द्वितीय एवं तान्या रावत तृतीय तथा कक्षा दस के अपनी अजीत कुमार प्रथम , निखिल चौहान द्वितीय तथा महक रावत ने ‌तृतीय स्थान प्राप्त किया । कॉलेज के प्रबंधक जगदीश शाह ने बताया कि इस साल कक्षा बाहर के कुल 27 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी इनमें से 22 विद्यार्थियों ने कक्षा बाहर में प्रथम ‌स्थान प्राप्त‌ किया है । इसके साथ ही हाईस्कूल का इस वर्ष का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है। इस मौके पर रमाकांत अ‌रविन्द चौधरी, उप प्रबंधक नंद लाल गुप्ता , प्रधानाचार्य शशीपाल यादव ,राधेश्याम यादव , सुशील कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे |

INPUT – AKHILESH VARSHNEY 

यह भी देखें :-