Visitors have accessed this post 616 times.

पुरदिल नगर : रविवार को प्रदेश के राज्य मंत्री असीम अरुण ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हर्षकान्त कुशवाह एवं वार्ड सभासद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे । उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गरीब एवं पिछड़े तब के के लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं तथा देश व प्रदेश का विकास तेजी के साथ भाजपा सरकार में हुआ है । जब नगर निकाय में भाजपा जीत दर्ज करेगी और चेयरमैन और सभासद भाजपा के होंगे तो विकास कार्य और अधिक तेजी के साथ होगा । ट्रिपल इन्जन की सरकार बनेगी
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ,पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ,जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, बृजेश चौहान, निकाय प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर,वीरेन्द्र शर्मा,कमल जाखेटिया, संतोष पाथौर ,रोबिन पाथौर,राजवीर कुशवाह,आदि मौजूद रहे।

INPUT – PUSHPKANT SHARMA

यह भी देखें :-