Visitors have accessed this post 423 times.
सिकंदराराऊ : जलेसर रोड पर नूरानी मस्जिद के पास कूड़ा डाले जाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
नूरानी मस्जिद के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास बरसों पुराने पड़े एक खाली गड्ढे में नगर पालिका द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े से उठने वाली बदबू से परेशान होकर मस्जिद बनाने वाली मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के सफाई नायकों द्वारा कूड़ा यहां पर लगातार डाला जा रहा है । परंतु सफाई कर्मियों से मना किया गया तो वह कूड़ा डालना बंद नहीं किया। नूरानी मस्जिद के मौलाना ने बताया कि हर जुमे की नमाज को यहां बदबू आती है । यहां पर नमाज पढ़ते समय बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है । इस बीच इस पूरी घटना की जानकारी मस्जिद के मौलाना द्वारा नगरपालिका के आला अधिकारियों को दे दी गई है। परंतु बरसों से पड़े इस कूड़े को कोई भी हटवा न सका।
इस अवसर पर मोहम्मद हाजी अफजाल, नावेद, इकरार, जीशान, मुजम्मिल, शाहिद, मुजफ्फर, छोटू भाई ,मोहम्मद, इंजमाम आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









