Visitors have accessed this post 997 times.

सिकंदराराऊ :पुरानी पेंशन बहाली हेतु सांसद हाथरस राजवीर सिंह दिलेर को उनके अलीगढ़ स्थित आवास पर ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु अपनी माँग रखी। सांसद द्वारा शिक्षकों की माँग को केंद्र सरकार तक पहुँचाने एवं इस मुहिम में हर सम्भव सहायता करने हेतु आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में दुष्यंत कुमार ब्लॉक संरक्षक अटेवा सिकंदराराऊ, अदनान अज़हर ब्लॉक संरक्षक सिकंदराराऊ, तौफ़ीक़ आलम ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराराऊ एवं जिला मीडिया प्रभारी हाथरस यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन , अशोक कुमार ब्लॉक संयोजक/अध्यक्ष अटेवा सिकंदराराऊ, ब्रह्म कुमार यादव जिला संगठन मंत्री अटेवा हाथरस , प्रवेन्द्र कुमार ब्लॉक सहसंयोजक अटेवा सिकंदराराऊ व अन्य साथी उपस्थित रहे।

यह भी देखें :-