Visitors have accessed this post 556 times.

सिकंदराराऊ : पति की दीर्घायु व परिवार में सुख-समृद्धि के रूप में जाना जाने वाला हरियाली तीज पर्व को भाजपा महिला मोर्चा ने जवाहर पार्क में मनाया। कार्यक्रम में महिलाएं सज संवर कर पहुंची तथा मेंहदी लगवाते हुए झूला झूलकर व ढोलकी थाप पर थिरककर तीज महोत्सव की खुशियां मनाई।
सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का बड़ा महत्व होता है। यह त्योहार सुखी दांपत्य जीवन और प्रेम का प्रतीक है।
इस अवसर पर कमलेश शर्मा, यशोदा वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय, राधा गुप्ता, शशि वाला वार्ष्णेय, सुशीला चौहान, श्वेता वार्ष्णेय, राधा, नेहा वार्ष्णेय, ज्योति वार्ष्णेय, राधा मूर्ति, संतोष पौरुष, वंदना वार्ष्णेय, पूनम गर्ग,शालू वार्ष्णेय, मीना कुशवाह, संतोष कुमारी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-