Visitors have accessed this post 833 times.
सिकंदराराऊ : उपवास गायन , नृत्य और विभिन्न अनुष्ठानों द्वारा मनाये जाने बाले तीज पर्व पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल हरीतिमा का पर्याय बन गया। सभी महिला अध्यापिकाओं ने हरित परिधान में मेंहदी लगे हाथों से झूला झूलते हुए सावन के गीतों से विद्यालय परिवेश को गुंजायमान कर दिया। मधुर गीत गाते हुए नृत्य की छटा ने उनमें अपने धार्मिक पर्व के प्रति उल्लास व उमंग को भर दिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने तीज महोत्सव का आयोजन कर महिला अध्यापिकाओं को उसका महत्व बताते हुए मिष्ठान एवं विविध पकवानों का रसास्वादन कराते हुए उनका उत्साहबर्धन कराया।
इस अवसर पर कु० भक्ति शर्मा, शगुफा राशिद अली, श्रीमती कविता माहेश्वरी, श्रीमती मंजुल माहेश्वरी, श्रीमती कविता पुंढीर, श्रीमती गीता तनेजा एबं सभी शिक्षिकाओं ने अपने मधुर गीतों व नृत्य से अनुपम समां बांध दिया।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









