Visitors have accessed this post 75 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर के सूत्रधार एवं पदम् विभूषण उ०प्र० के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश स्व० श्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर एक विचारगोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदरणीय बाबूजी के साथ जुड़े अपने सस्मरण साझा किये | अपने सस्मरण बताते हुए मुकेश सोनी ने बताया कि कल्याण सिंह जी का हाथरस से बहुत पुराना नाता रहा है | वे अलीगढ जिले के जिलाध्यक्ष थे उस समय हाथरस अलीगढ जिले का ही एक भाग हुआ करता था | बाबूजी का कार्यकर्ताओं के साथ में काफी आत्मीय परिचय और लगाब रहा | बाबूजी के विषय में बताते हुए रामकुमार माहेश्वरी ने कहा कि कल्याण सिंह जी का कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव और संगठन के प्रति निष्ठा इतनी अधिक थी कि वे कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ततपर रहते थे | संगठन को मजबूत करने के लिए वो एक – एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत तौर पर मिलते थे | सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि आज जिस भगवान श्रीराम के मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए हम लोग इन्तजार कर रहे है वो मंदिर बाबूजी की तपस्या और त्याग का ही परिणाम है | उन्होंने अपने पद और राजनितिक आकांक्षा की परवाह न करते हुए मंदिर निर्माण के आन्दोलन हेतु मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था | भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह जैसे लोग युग प्रवर्तक की श्रेणी में आते है और सदियों में जन्म लेते है | कल्याण सिंह जी का पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी संगठन को स्थापित करने और मजबूत करने में व्यतीत हुआ | इस कार्यक्रम का सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | इस कार्यक्रम में हरिशंकर राना, ब्रजेश सिंह चौहान, पवन रावत, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह माहौर, अनुराग अग्निहोत्री, भीकम सिंह चौहान, चौ० भोला सिंह रावत, शरद माहेश्वरी, धर्मेन्द्र उपाध्याय, राजेंद्र धाकरे, महेश वर्मा, डा० हरी कुमार, प्रवीन कुमार, संजय सक्सेना, मूलचंद वार्ष्णेय, जितेन्द्र कुमार, पुनीत शर्मा, रामकुमार गुप्ता, प्रमोद गोस्वामी पवन शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :-