Visitors have accessed this post 807 times.
सिकंदराराऊ : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में छात्रों के लिए विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। एसजीआर इंटर कॉलेज पुरदिलनगर के छात्र विशाल शर्मा ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विशाल तहसील ,जनपद एवं मंडल स्तर पर अपने 69 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचे। प्रदेश का फाइनल मुकाबला मेरठ मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच मुजफ्फरनगर में संपन्न हुआ। यह मुकाबला 16-16 अंकों की बराबरी पर समाप्त हुआ । अंत में सिक्का उछलकर विजेता घोषित किया गया जिसमें दुर्भाग्यवश विशाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । एसजीआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के द्वारा छात्र को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देकर छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :









