Visitors have accessed this post 417 times.
सिकंदराराऊ : श्री गाँधी राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, पुरदिलनगर में 14 अक्टूबर को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका उद्घाटन संजीव कुमार शर्मा एवं राजवीर सिंह ने किया। कक्षा 8-12 तक के छात्रों ने इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। यह प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक, तकनीक क्षमताओं एवं संरचनात्मक सोच को पहचानने एवं उनकी क्षमताओं का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी। प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण विषयक जैवविविधता, मानव कल्याण में जीवविज्ञान का महत्त्व, वैकल्पिक अर्थ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित माॅडल का प्रस्तुतीकरण किया।
INPUT – PUSHPKANT SHARMA









