Visitors have accessed this post 151 times.

हाथरस: भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ के आगामी कार्यक्रम 19 अक्टूबर को अलीगढ और हाथरस में होने वाले क्षेत्रीय अनुसूचित मोर्चा और महिला मोर्चा सम्मलेन की तैयारियो को लेकर एक समीक्षा बैठक को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने ली | इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाथरस का ये सौभाग्य है कि महिला मोर्चा का क्षेत्रीय सम्मलेन जिसमे की स्वयं योगी आदित्यनाथ जी नारी शक्ति वंदन अभिनन्दन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे | क्योकि एक ही दिन मा० मुख्यमंत्री जी के दो बड़े कार्यक्रम है प्रथम कार्यक्रम अलीगढ में अनुसूचित मोर्चा सम्मलेन दूसरा कार्यक्रम हाथरस में महिला मोर्चा सम्मलेन है अत: हाथरस के प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि जो भी दायित्व इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा दिया गया है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करके पूर्व के कार्यक्रम की भांति इनको भी सफल बनाना है | इसके साथ – साथ वोटर चेतना अभियान के तहत नवीन वोटर बनबाने और बोगस वोट कटवाने को लेकर भी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए | इस अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने इस अभियान के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस बार यह अभियान पूरी तरह से डिजिटलाइज हो गया है इसके लिए हर हफ्ते हमारे द्वारा बढ़ाये गए वोटरों की संख्या की जानकारी चुनाव आयोग के माध्यम से हम तक पहुचती रहेगी लेकिन उसके लिए सभी कार्यकर्ताओ को अपने द्वारा भरवाए गए फॉर्म 6 की रसीद जिला कार्यालय पर हमको उपलब्ध करानी होगी | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाधय्क्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि हाथरस जिले को जो भी अभियान संघठन के द्वारा दिये गए है उनको यहाँ के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाया है तो मैं यहाँ के कार्यकर्ताओं की तरफ से मा० क्षेत्रीय अध्यक्ष जी को पूर्ण आश्वासन देता हूँ कि अन्य कार्यक्रमों की भाति पूर्ण सफल और एतिहासिक होगा | बैठक का सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, डौली माहौर,पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, मधुलिका राघव, श्वेता चौधरी, दुर्गेश नंदनी, सुनीता वर्मा, सोनिया नारंग, रामवीर सिंह माहौर, रामवीर परमार, राजवीर सिंह पहलवान,यशपाल सिंह चौहान, हरिशंकर राणा, प्रीती चौधरी, प्रेमसिंह कुशवाहा सुनील गौतम, सुनील गुप्ता, ब्रजेश चौहान, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, पवन रावत, विष्णु बघेल, शीलेन्द्र गौड़, हरस्वरूप वर्मा, प्रभात पचौरी, राधेश्याम पागल, रामकुमार माहेश्वरी, रामकुमार वर्मा, महेंद्र सिंह आचार्य, जयपाल सिंह, विपिनलाल पुंडीर, विपिन लवानिया, कुशलपाल सिंह पौरुष, देवचन्द्र गौड़, शिवदेव दीक्षित, हम्बीर सिंह, ध्रुव शर्मा, नीरज वैश्य, राजेंद्र सिंह धाकरे, राजपाल सिंह, राजवीर सिंह कुशवाहा, हरीश सेंगर, अनुराग अग्निहोत्री, मोहित बघेल, हाफिज सब्बीर अहमद, भीकम सिंह चौहान,भूपेंद्र कौशिक, दंबेश चक आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |