Visitors have accessed this post 240 times.

हाथरस। यातायात माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता मनाया जा रहा है। रोजाना यातायात पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। इसी के तहत पुलिस कमिर्यों ने एक बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई। इस रैली को पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात शलभ माथुर, यातायात पुलिस प्रभारी अखिलेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। रैली शहर के बिजली काॅटन मिल चैराहा, सासनी गेट चैराहा, तालाब चैराहा ओवरब्रिज, बांस मंडी के अलावा विभिन्न बाजारों से होकर अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क तिराहा पर जाकर समापन हुआ। जगह-जगह पर पुलिस कमिर्यों ने लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए। रैली में शामिल पुलिसकमिर्यों ने लोगों को बताया कि यातायात के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यातायात के नियमों का पालन न करने से बड़ी दुघर्टना हो जाती है। पुलिस कमिर्यों ने लोगों से अपील की कि वह हेलमेट पहनकर चलें। सीट बेल्ट लगाएं। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं। अन्य नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। बाइक रैली में शामिल पुलिसकर्मिर्यों ने यातायात के नियमों के संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।  https://youtu.be/B1Sbuq2wLJQ?si=J4T8PwLr-F7hU0py