Visitors have accessed this post 913 times.

हाथरस : पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने सासनी क्षेत्र के गाॅव नगला पतुआ में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सह भागिता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को उपस्थित ग्रामीणों के साथ सुना तथा लोगो के विकसित भारत संकल्प यात्रा के कलेण्डर वितरित किये इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में मोदी जी की गारन्टी वाली देश के कौने-कौने में पहॅुच रही है तथा गाॅव में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते है और लोगों की समस्याओं का निस्तारण करते है उन्होंने जनता से अपील की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले और देश को विकसित भारत बनाने की ओर कदम बढ़ाये इस अवसर पर उपस्थित लोगो में बी.डी.ओ. सासनी, अविनाश तिवारी (जिलाउपाध्यक्ष), प्रेमसिंह कुशवाह (जिलाउपाध्यक्ष), पवन रावत (संयोजक आई.टी. सेल), सोमेश सोलंकी (मण्डल महामंत्री सासनी), प्रवीन वर्मा (मण्डल महामंत्री सासनी), आकाश वार्ष्णेय (मण्डल उपाध्यक्ष सासनी), रूप किशोर सेंगर जी (पू.म. अध्यक्ष सासनी), गीतम सिंह जी, सत्यपाल सेंगर (पू.जि. पंचायत सदस्य), लालता प्रसाद माहौर (पूर्व चेयरमेन), गाॅव प्रधान चौहान विजयपाल सिंह, महावीर सिंह, डाॅ0 सन्तोष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे|