Visitors have accessed this post 769 times.
सिकन्दराराऊ। तंजानिया से संचालित अंतराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच की अध्यक्षा श्रीमती डॉ ममता सैनी ने शहर के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार देवेश सिसोदिया को अपनी संस्था में उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है ।
बता दें कि उक्त संस्था की संस्थापिका डॉ ममता सैनी ने कई बार साहित्य क्षेत्र में विश्व रिकार्ड स्थापित किये हैं। विश्व प्रसिद्ध पुस्तक “भारत को जाने ” संस्था द्वारा ही प्रकाशित है जो अभी विश्व रिकार्ड में सम्मिलित हुई हैं।श्री सिसोदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समस्त जनपद के हर्ष व्याप्त है।
हर्ष जताने वालों में योगेंद्र सिंह सिसोदिया, मतेंद्र गहलोत ,जयपाल सिंह चौहान, मुकेश चौहान, जितेंद्र चौहान , रिंकू यादव ,अमित कुमार, टोड़ी सिंह गौतम, उदय वीर सिंह यादव संजीव चौहान आदि शामिल हैं।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









