Visitors have accessed this post 805 times.
सिकन्दराराऊ : पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाई नगला ताहर में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजयवीर सिंह द्वारा विद्यालय के प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया।
वृक्ष ही धरा का भूषण है हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा देनी हैं तो पेड़- पौधे लगाने होंगे और इनको सींचना भी होगा। उक्त बातें मुख्य अतिथि द्वारा पौधों के महत्व को समझाते हुए छात्रों को सम्बोधित की गई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अमरूद,नीम,आम,नींबू आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए ।
इस अवसर पर तनवीर अज़हर, तमन्ना, राजेश कुमार, रामवीर सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI









