Visitors have accessed this post 1295 times.
सासनी : भारत विकास परिषद सासनी शाखा के अध्यक्ष पद का चुनाव एस बी एस यूनियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सर्वसम्मति से संम्पन हुआ। शाखा मार्गदर्शक निर्देश चंद्र वार्ष्णेय जी की देखरेख में सारी चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
इसमें विवेक उपाध्याय जी ने अध्यक्ष पद के लिए डा विकास सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिनका अनुमोदन रामस्वरूप कुशवाहा जी व धर्मेंद्र कुमार जी ने किया। सचिव पद के लिए अम्बुज जैन, कोषाध्यक्ष पद हिमांशु वार्ष्णेय को बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा विकास सिंह ने महिला संयोजिका के लिए नीलम वार्ष्णेय को नियुक्त किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर बधाई दी। बैठक में शाखा के मार्गदर्शक निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, वर्तमान अध्यक्ष डा विकास सिंह, सचिव अम्बुज जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, नीरज वार्ष्णेय, धर्मेंद्र कुमार, नवीन वार्ष्णेय, वकील वार्ष्णेय, रामस्वरूप कुशवाहा, विपिन कुमार वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
INPUT – DEV PRAKASH
यह भी देखें :-









