Visitors have accessed this post 387 times.
सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल व सभी शिक्षकों ने महर्षि वाल्मीकि जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई।
प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि,आदिकवि के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की, जो कि वाल्मीकि रामायण कहलाई। ब्रह्माजी के कहने पर इन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण नाम का महाकाव्य लिखा।रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।
पुराणों के मुताबिक, वाल्मीकि जी ने कठिन तपस्या कर के महर्षि पद प्राप्त किया था। वाल्मीकि महर्षि कश्यप और अदिति के नौंवें पुत्र वरुण यानी आदित्य के पुत्र थे,इनकी माता चर्षणी और भाई भृगु थे। उपनिषद के मुताबिक ये भी अपने भाई भृगु की भांति परम ज्ञानी थे।
महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यापीठ के अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, सतीश कुमार, राकेश कुमार तथा विद्यापीठ की समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इनपुट : देव प्रकाश देव









