Visitors have accessed this post 636 times.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात व थाना पुलिस द्वारा धुंध के मौसम के दृष्टिगत ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, लोडर, एवं अन्य भारी वाहनों सहित करीब 270 वाहनों  पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष यादव द्वारा रात के समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनों से पुरानी टेप उतार कर नई रिफ्लेक्टर टेप लगायी गयी। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार एहतियाती कदम उठाए जा रहे है,जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसी क्रम में विभिन्न थाना पुलिस द्वारा भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को सफर के दौरान विशेष सावधानी रखने का आह्वान किया जा रहा है। वाहन चालकों को एक-दूसरे के बीच उचित दूरी व धीमी गति से वाहन चलाने के लिये प्रेऱित किया गया।

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें: