Visitors have accessed this post 5 times.
हाथरस शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच की। साथ ही होटल और ढाबा संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर दुष्यंत सिंह ने प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने संचालकों को सतर्कता बरतने तथा अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाना है।

INPUT – RAHUL SHARMA











