Visitors have accessed this post 44 times.
सिकंद्राराऊ : भगवान राम के चरित्र को सुनाना, समझना तथा आत्मसात करना समाज के लिए बहुत आवश्यक है। भगवान राम की कथा सुनने तथा उसे आत्मसात करने के बाद व्यक्ति के मन से हर प्रकार की शंका स्वतः ही दूर हो जाती है। उक्त उद्गार कथा व्यास पंडित गौरव कृष्ण पांडेय वृंदावन वाले ने गांव पिपलगवां में राम कथा का वर्णन करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने भगवान राम की बाल लीलाओं, वनवास और उनके जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का वर्णन किया। कथा व्यास के मार्मिक वर्णन से श्रद्धालु भावुक हो गए और उन्होंने भगवान राम की महिमा का श्रवण किया। कथा व्यास ने राम कथा के माध्यम से भगवान राम के जीवन और आदर्शों को समझाया, जिससे श्रोताओं को मानसिक शांति और भक्ति प्राप्त हुई। रामकथा भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और यह एक ऐसी कहानी है जो लोगों को प्रेरित करती है और उन्हें धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह आचार्य, हरपाल सिंह यादव, महेश यादव संघर्षी, देवेंद्र सिंह राघव, बबलू सिसोदिया ने पूजा अर्चना करके कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रहलाद सिंह सिसोदिया, डॉ योगेंद्र सिंह सिसोदिया ,, मितेंद्र सिंह गहलोत, मनोज सिसोदिया प्रधान जी, मीरा महेश्वरी , सुशीला सिंह चौहान, नीरज शर्मा , बसंत सिंह चौहान, भदपाल सिंह चौहान , युवराज सिंह चौहान , मास्टर सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :