Visitors have accessed this post 7 times.

हाथरस : आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मनोज कुमार सिंह तोमर के निर्देश पर टीम ने माहित मार्केटिंग कंपनी, पापड़ी रोड हाथरस से मिलावट के संदेह में लपक लड्डू का एक नमूना, जया फूड प्रोडक्ट्स, लहरा रोड वसुंधरा पुरम से बेसन का एक नमूना तथा साई बाबा मिष्ठान भंडार, मई सादाबाद से रबड़ी का एक नमूना जांच के लिए लिया। तीनों नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके अलावा मई सादाबाद स्थित एसएल किराना स्टोर और राधे मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण किया गया।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा, सादाबाद में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 65 विद्यार्थियों को साफ-सफाई, स्वच्छता और खान-पान से संबंधित जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह और पारुल सिंह मौजूद रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA