Visitors have accessed this post 649 times.

हाथरस। पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत मैढू गेट पुलिस चौकी पर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण चौकी प्रभारी सत्यपाल यादव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर चौकी प्रभारी श्री यादव एवं सिपाही जितेन्द्र यादव ने पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी विवेक गुप्ता एवं हिमांशु मिश्र उर्फ बच्चू पंडित ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और वृक्षों की वर्षों तक देखभाल करने की शपथ ली। उपस्थित लोगों ने “एक पेड़ मां के नाम” जैसे भावनात्मक अभियान की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल को प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर चौकी परिसर को हराभरा बनाने हेतु और भी पौधे रोपने की योजना पर विचार किया गया। चौकी प्रभारी ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही।