Visitors have accessed this post 988 times.
सादाबाद विधानसभा के मुरसान विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोटा स्थित जेपीजीडी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय लोक दल के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने रालोद की सदस्यता लेकर चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को अपनाया। कार्यक्रम के संयोजक कॉलेज प्रबंधक श्री रमाशंकर सारस्वत व उनके पुत्र वेद प्रकाश सारस्वत रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह ने की एवं मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी, महासचिव बंटी भैया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें :










