Visitors have accessed this post 709 times.
हाथरस। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस ने प्रमुख शिक्षाविद् व परिवहन निगम के पूर्व निदेशक प्राचार्य गिरीश पचौरी के बड़े भाई तथा गांव रोहई के पूर्व प्रधान अशोक पचौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब कार्यालय, रामलीला मैदान स्थित परिसर में अध्यक्ष उमाशंकर जैन की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की गई।
शोकसभा में मौजूद सभी पत्रकारों ने अशोक पचौरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों—गिरीश पचौरी, सुधीर पचौरी, अधीर पचौरी (भतीजे), प्रदीप पचौरी व संदीप पचौरी (पुत्रगण) के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सभा उपरांत प्रेस क्लब के सदस्य अशोक पचौरी के पैतृक गांव रोहई पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।
शोकसभा में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, जिला महामंत्री राजदीप तोमर, कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला मंत्री राहुल शर्मा, ऑडिटर जिनेन्द्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, कार्यकारिणी सदस्य उमाकांत पुण्ढीर, शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलकित जैन, उमाकांत कुलश्रेष्ठ आदि सदस्य उपस्थित रहे।
परिवार के प्रति सभी ने अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। 









