Visitors have accessed this post 293 times.

हसायन के ओ एम बी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए स्कूल के प्रति आभार जताया। समारोह में मिस्टर फेयरवेल का खिताब शुभ गुप्ता और मिस फेयरवेल का खिताब खुशी चौधरी को दिया गया। दोनों को सम्मान मिलने पर सभी ने तालियों से स्वागत किया। प्रधानाचार्य दीपक सेंगर ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से ही सफलता मिलती है।
विद्यालय निदेशक सेठ ओम प्रकाश यादव ने कहा कि छात्र ही स्कूल की पहचान होते हैं और स्कूल उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा।
प्रबंधक सुभाष यादव ने कहा कि जीवन में सफलता अच्छे संस्कार, अनुशासन और धैर्य से मिलती है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को स्मृति चिन्ह दिए गए और राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

INPUT – YATENDRA PRATAP