Visitors have accessed this post 185 times.

हाथरस : भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय के नेतृत्व में निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना के प्रतिष्ठान से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री गौरव आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 15 अगस्त तक सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर माननीय मोदी जी के नेतृत्व और संगठन को मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर सहकारी बैंक के जिला उपाध्यक्ष श्री रामकुमार वर्मा और प्रचारक श्री राम हरि चाहर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में घूम-घूम कर तिरंगा झंडा वितरित किया गया।
नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कल सुबह 9:00 बजे चावड गेट पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
गौरव आर्य, राम हरि चाहर, रामकुमार वर्मा, संजय सक्सेना, रमेश राजपूत, नरेंद्र ग्रोवर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, दिनेश शर्मा, अंकित गौड़, विष्णु बघेल, रजत अग्रवाल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा, अशोक कुमार, दीपक वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र प्रधान, शेखर वार्ष्णेय, सुरेश चौधरी, दीपक माहौर, ऑलवे आजाद, विष्णु चौधरी, वंश शर्मा आदि कार्यकर्ता।

INPUT – BUREAU REPORT