Visitors have accessed this post 454 times.
हाथरस के सादाबाद तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मिढ़ावली में यमुना का पानी खेतों में घुस गया है। जलभराव से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से नुकसान का ब्यौरा लिया और तुरंत फसल हानि का आकलन करवाया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों की मदद के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने में समय लगेगा और इससे खेती को भारी नुकसान हुआ है।

INPUT – RANJEET KUMAR











