Visitors have accessed this post 497 times.

सिकंदराराऊ : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र देवराज ने मूर्तिकला, प्रतीक ने स्वरचित काव्य पाठ में प्रथम स्थान एवं अंशुल, अंश , शिवम ने बौद्धिक प्रश्न मंच में द्वितीय स्थान कुणाल ने, मूर्तिकला में तृतीय स्थान एवं कृष्ण भारद्वाज ने गीत प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान एवं हिंदी के आचार्य अजय कुमार के द्वारा पत्र वाचन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का मान बढ़ाया।
इन प्रांतीय प्रतियोगिताओं का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरनपुर पीलीभीत में किया गया था जिसमें इन छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं स्थान प्राप्त किया । इन छात्रों में से देवराज एवं प्रतीक का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं हेतु किया गया जिसका आयोजन 19 सितंबर से हरिद्वार में किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता एवं उप प्रबंधक वरुण माहेश्वरी एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा सभी छात्रों को सम्मानित किया गया एवं क्षेत्र स्तर पर प्रतिभाग करने एवं स्थान प्राप्त करने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया गया।

INPUT – VINAY CHATURVEDI