Visitors have accessed this post 441 times.

सिकंदराराऊ : झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज जीटी रोड के प्रांगण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया । छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और अध्यापकों द्वारा बाल दिवस पर शिक्षक क्यों जरूरी है इस विषय पर विचार गोष्ठी में संबोधन दिया।
मुख्य अतिथि प्रबंधन निखिल स्वामी पवन , मुख्य वक्ता ललित स्वामी पवन एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ पुनेश बाबू समदर्शी ने किया। इस पावन अवसर पर सभी बच्चों को विद्यालय अध्यापक एवं प्रबंधक द्वारा सामूहिक भोज कराया गया।

INPUT – VINAY CHATURVEDI