Visitors have accessed this post 359 times.

सिकंदराराऊ : जीटी रोड स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में स्कूल के सभी अध्यापकों ,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय की उपस्थिति में मैनेजर सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल द्वारा बच्चों को बाल दिवस के विषय में संबोधित किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में फैंसी ड्रेस कंपटीशन एवं बाल मेले का आयोजन हुआ । फैंसी ड्रेस कंपटीशन में छात्राओं द्वारा रंग बिरंगे परिधानों में कैटवॉक किया गया। बाल मेले में मिकी माउस व झूला छोटे बच्चों के उत्साह का केंद्र बना रहा । इस अवसर पर छात्रों ने फूड स्टॉल लगाई जिसमें भेलपुरी, टकाटक, मिक्सचर, कॉफी स्टॉल, गोलगप्पे स्टॉल, पापड़ी चाट एवं गेम्स स्टॉल आदि प्रमुख थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI