Visitors have accessed this post 159 times.
सिकन्द्राराऊ : पुलिस द्वारा सट्टे की खाई-बाडी करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कब्जे से 430 रुपये नगद व पेन, पर्चा सट्टा, बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुये एक अभियुक्त वजीर अहमद पुत्र निशारत अली निवासी मौहल्ला दमदमा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को इकबाल मोड से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे 430 रूपये नगद व पर्चा सट्टा बरामद हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











